राणा जी की कलम से
- 48 Posts
- 77 Comments
मंगल की कक्षा में पहुंचा मंगलयान
भारत ने पीछे छोड़े चीन और जापान
बैज्ञानिको ने बढाया देश का मान
सबको बधाई पाने के लिए नयी पहचान
………………………..
भारत की तकनीक है विशेष
पुरे विश्व को दिया ये सन्देश
पहली बार में कामयाब होने वाला
भारत बन गया पहला देश
………………………..
तकनीक तो है ही बेजोड़
किफ़ायत में दिया सबको पीछे छोड़
अमेरिकी फिल्मो से कम खर्च किया
ऐसे वैज्ञानिको पे क्यों ना करें मरोड़
………………………..
मोदी जी ने भी की हौसला हफ्जाई
इसरो पहुँच कर दी सबको बधाई
ये उपलब्धि क्रिकेट जीतने से बड़ी है
सारे देश को ये बात गर्व से समझाई
………………………..
वैज्ञानिकों ने दिखाया क्षमता है भरपूर
बड़े बड़े देशो का नशा किया काफूर
भारत फिर से विश्व गुरु होगा
दोस्तों अब वो दिन नहीं है दूर
………………………..
अवधेश राणा
Read Comments